कोरबा: शराब दुकानों में गार्ड भर्ती पर वसूली, ठेका कंपनी पर भर्ती के लिए ₹35 हजार व वर्दी के नाम पर ₹15 हजार लेने का आरोप
Korba, Korba | Jun 2, 2026 कोरबा जिले की सरकारी शराब दुकानों में सुरक्षा गार्डों की भर्ती के लिए 35 हजार और नई वर्दी के नाम पर 15-15 हजार रुपए वसूले जाने का आरोप है। इस वसूली का कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वहीं, वसूली से परेशान होकर सभी दुकानों के गार्डों ने जिला आबकारी अधिकारी को पत्र लिखकर BIS सुरक्षा कंपनी के अधिकारियों पर जबरन पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है।