मेरठ: लिसाड़ी गेट में बुजुर्ग की हत्या का मामला, हत्या का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, SP सिटी ने दिए जांच के आदेश
Meerut, Meerut | Mar 4, 2025 मेरठ में 1500 रुपए के लिए बीच चौराहे पर नाती ने नाना की हत्या कर दी थी। मीट काटने वाले चाकू से पेट पर लगातार 5 वार किए। जब बुजुर्ग लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया तो नाती फरार हो गया।दो दिन बाद हत्या का VIDEO सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि युवक अपने कारोबारी नाना से रुपए मांगता है और नहीं देने पर भरे बाजार मारपीट शुरू कर देता है।