पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने 7 साल से फरार दुष्कर्म के स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
पहाड़ी पुलिस एवं DST टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के मामले में 7 साल से फरार स्थायी वारंटी जाकिर पुत्र इदरीश, निवासी जोधपुर,थाना पहाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2019 में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित था। न्यायालय से जारी स्थायी वारंट के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मंगलवार रात्रि 8 बजे मिली जानकारी।