गुन्नौर: सांकरा गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान तीन युवक गंगा में डूबे, दो की हुई मौत, एक को सकुशल बाहर निकाला गया
जनपद अलीगढ़ के गांव आलमपुर निवासी विनोद कुमार के घर श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हुआ था। भागवत कथा के बाद कलश चढ़ाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर ग्रामीण गंगा स्नान के लिए जुनावई थाना क्षेत्र के सांकरा गंगा घाट आए थे। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे गंगा स्नान के दौरान श्याम पुत्र उदयवीर और प्रवीन पुत्र लेखराज अपने एक दोस्त के साथ गंगा स्नान कर रहे थे।