भगवानपुर: काजी रसलपुर पंचायत के दुलारपुर मठ वार्ड 4 में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ, ग्रामीणों में खुशी
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत काजी रसलपुर पंचायत के दुलारपुर मठ वार्ड नंबर 4 में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ पंचायत के मुखिया महंत प्रणव भारती, डॉ. सच्चिदानंद पाठक एवं स्वास्थ्य प्रबंधक आशुतोष गांधी के हाथों बुधवार को दोपहर करीब दो बजे फीता काटकर किया गया।