#प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सोशल मीडिया रील बनाने के लिए एक दंपत्ति द्वारा किया गया खतरनाक स्टंट चर्चा का विषय बन गया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के बेल्हा देवी मंदिर घाट पर शूट किए गए वीडियो में युवक अपने हाथों से बाइक उठाए नजर आ रहा है, जबकि उसकी पत्नी फिल्मी अंदाज में बाइक पर बैठी दिखाई दे रही है। धार्मिक स्थल पर बनाए गए इस स्टंट वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वीडियो शेखर नामक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था।
#pratapgarh #UPNews #प्रतापगढ़ #viralvideo #Pratapgarh #UPNews #ViralVideo #ATReel #belhaexpressnews