बोध गया: मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने ई-रिक्शा पर लदी 42 लीटर विदेशी शराब के साथ 1 को किया गिरफ्तार
Bodh Gaya, Gaya | Apr 27, 2026 गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब का सेवन,निर्माण और बिक्री की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने सोमवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 42 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया गया।वहीं 1अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।