गंगरार: चित्तौड़गढ़: अमोलिया में दहशत बना लेपर्ड कुएं में मृत मिला, दो घंटे चला रेस्क्यू
चित्तौड़गढ़ के गंगरार उपखंड के अमोलिया गांव में दो दिन से दहशत का कारण बना लेपर्ड रविवार रात 40 फीट गहरे खुले कुएं में मृत मिला। सूचना पर वन विभाग की वन सुरक्षा टीम और वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की रेस्क्यू टीम पहुंची। कुआं गहरा होने के कारण रेस्क्यू टीम सावधानी से नीचे उतरे जहां पर पैंथर का शव मिला।