रमना स्थित आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन द्वारा जूनियर वर्ग अंडर-12 की प्रतियोगिता 1 अप्रैल से होगी शुरू
Sadar, Varanasi | Mar 26, 2024 आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) की राष्ट्रीय लाॅन टेनिस 1 अप्रैल से शुरू होगी। जूनियर वर्ग (अंडर-12) की यह प्रतियोगिता रमना स्थित एकेडमी में लाल बजरी (क्ले कोर्ट) पर खेली जाएगी इसमें 60 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन सचिव ब्रजभ्रूषण यादव ने बताया कि पांच मार्च तक होने वाली प्रतियोगिता के लिए देशभर के खिलाड़ी 31 मार्च तक शहर पहुंच जाएंगे।