काशी में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी, फरवरी माह में करीब दो लाख लोगों ने भरी उड़ान
Sadar, Varanasi | Mar 25, 2024 काशी में विदेशी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एलआईयू (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) से मिले आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में करीब दो लाख विदेशी पर्यटकों ने बाबतपुर हवाई अड्डे से उड़ान भरी है। कोविड के बाद पहली बार विदेशी पर्यटकों की संख्या इस आंकड़े तक पहुंची है।