बूंदी: चूंगी नाके स्थित दधिमती माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम आर्टिफिशियल ज्वेलरी लेकर हुए फरार
Bundi, Bundi | Aug 12, 2024 बून्दी शहर के चुंगी नाके स्थित दधिमति माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने सोमवार तड़के चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। मंदिर के मुख्य पुजारी अंकुश भारद्वाज ने बताया कि सुबह 5 बजे नित्य दिनचर्या अनुसार जब मंदिर पहुँचा तो मुख्य मंदिर के ताले टूटे हुए थे व माता की प्रतिमा पर श्रंगारित आर्टिफिशियल गहने गायब थे। कोतवाली पुलिस जुटी मामले की जांच में।