जीत के बाद एक्टिव मोड में पार्षद सन्नी धायल, बीकानेर रोड पर चलाया व्यवस्था और सफाई अभियान
नगरपालिका चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद से वार्ड 23 के पार्षद पार्षद सन्नी धायल पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गए हैं। अपने बेबाक और दबंग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले सन्नी धायल ने जीत के तुरंत बाद से ही अपने वार्ड ही नहीं बल्कि पूरे शहर में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का बीड़ा उठा लिया है।
इसी कड़ी में दीपावली के त्यौहार को देखते हुए शहर की मुख्य सड़क बीकानेर रोड पर पार्षद ने बड़ा अभियान चलाया। त्यौहार के चलते बीकानेर रोड पर सड़क के दोनों किनारों पर ठेले और रेहड़ियों की संख्या काफी बढ़ गई थी, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी और गंदगी भी फैल रही थी।
इसको गंभीरता से लेते हुए पार्षद सन्नी धायल ने नगरपालिका के सफाई निरीक्षक कपिल जावा, जमादार मामराज और उनकी पूरी टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने सभी रेहड़ी और ठेला चालकों को एक जगह एकत्रित कर समझाइश की।
पार्षद ने सभी को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी ठेले एक ही कतार में व्यवस्थित तरीके से लगाए जाएं, ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए भी पाबंद किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी ने व्यवस्था नहीं बनाई और गंदगी फैलाई तो नगरपालिका द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और ठेले भी जब्त किए जा सकते हैं।
पार्षद के इस कार्य से सभी ने उनकी इस पहल की सराहना भी की। सभी ठेला चालकों ने पार्षद सन्नी धायल के इस अभियान में अपनी पूर्ण सहमति जताई और भविष्य में कतार में ठेले लगाने और साफ-सफाई बनाए रखने का आश्वासन दिया।