भोपाल | 7 सितंबर 2026
मध्य प्रदेश के विभिन्न शासकीय मेडिकल कॉलेजों से बड़ी संख्या में MBBS इंटर्न्स आज गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में एकत्रित हुए। इसके बाद सभी इंटर्न्स अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास (CM House) की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।
इंटर्न्स द्वारा अपने स्टाइपेंड में उचित वृद्धि की मांग को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। लंबे समय से लंबित इस मांग को लेकर प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न्स एकजुट होकर अपनी आवाज़ शासन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं तथा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
इंटर्न्स का संदेश स्पष्ट है —
“अबकी बार ₹30 हज़ार!”
Huzur, Bhopal | Sep 7, 2026