सराड़ा: खाण्डी ओबरी टोल के पास से अवैध रूप से सोप स्टोन का परिवहन करते 5 ट्रेलर जब्त
Sarada, Udaipur | Mar 28, 2024 खेरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध रूप से बिना लाइसेंस के सोप स्टोन का परिवहन करते खाण्डी ओबरी टोल के पास से 5 ट्रेलरों को जब्त किया है। थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया, पुलिस टीम ने खाण्डी ओबरी टोल के पास नाकाबंदी कर चेकिंग की लेकिन सोप स्टोन के परिवहन को लेकर दस्तावेज नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।