सराड़ा: पुलिस टीम सराडा ने बलुआ में करीब 2.50 लाख की अवैध शराब पकड़ी, दो अभियुक्त गिरफ्तार व एक बजरी से भरा ट्रेक्टर जब्त
Sarada, Udaipur | Mar 24, 2024 पुलिस टीम सराडा द्वारा बलुआ में अवैध शराब व अवैध बजरी खनन के खिलाफ एक ही दिन में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने 2.50 लाख की अवैध शराब और बजरी से भरी ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त किया। वहीं, दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।