सराड़ा: लालपुरिया मोड पर बेकाबू बाइक ने सड़क पार कर रहे बालक को मारी टक्कर, हुई मौत
Sarada, Udaipur | Mar 24, 2024 सराड़ा थाना क्षेत्र के चावंड-नठारा रोड के लालपुरिया मोड पर एक बेकाबू बाइक ने सड़क पार कर रहे बालक को चपेट में ले लिया।वही हादसे में बालक की मौके पर मौत हो गई।वही सूचना पर सराड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची बाइक को जब्त किया।सराड़ा थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया की हादसे मे 8 वर्षीय कुशाल मीणा पिता गणेश निवासी लालपुरिया की मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया।