सराड़ा: परसाद थाना क्षेत्र में खेतों में पानी पिलाने गये एक युवक की मोटर चालू करते वक्त स्टाटर से करंट लगने से मौत
Sarada, Udaipur | Mar 24, 2024 परसाद थाना क्षेत्र में खेतों में पानी पिलाने गये एक युवक की मोटर चालू करते वक्त स्टाटर से करंट लगने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार बलदर निवासी रामलाल पुत्र पूंजा मीणा शनिवार को दोपहर मे बाजरे के खेतों में पिलाई करने कुएं पर लगी मोटर चालू करने गया मोटर चालू करते वक्त स्टाटर से करंट आ गया।जहां युवक की मौके पर ही मौत हो गई।रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम करवाया।