मिर्ज़ापुर: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवा पोखरी से निकाली गई भारत शौर्य तिरंगा यात्रा
बुधवार की सुबह लगभग 9:00 बजे भटवा पोखरी से बीजेपी की नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष डॉली अग्रहरि के नेतृत्व में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया गया। इस यात्रा में भाजपा नेता मनोज जायसवाल सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए। यह यात्रा भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाने व सशस्त्र बलों को सम्मान देने के लिए किया गया।