मिर्ज़ापुर: देवपुरा गांव निवासी पीड़ित ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर 24 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई
पड़री थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव निवासी पीड़ित चंद्रशेखर पुत्र नंदलाल ने बुधवार की दोपहर 12:30 बजे एसपी को पत्र सौंपकर विपक्षियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। गांव निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि 30 मई की शाम 5:00 बजे उसके भाई को विपक्षियों ने रास्ते में रोक कर लाठी डंडे से मारा पीटा था, शिकायत करने गए तो गाली गलौज करने लगे। एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।