मिर्ज़ापुर: फतहा विद्युत कार्यालय पर बिजली कर्मचारियों ने बिजली कंपनियों के निजीकरण का किया विरोध, 29 मई से करेंगे अनिश्चित हड़ताल
बताते चले की कर्मचारियों का प्रदर्शन बुधवार दोपहर 2:00 से शुरू हुआ। यह विरोध प्रदर्शन 28 मई तक जारी रहेगा। संघर्ष समिति ने 29 मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। संघर्ष समिति ने पावर कॉरपोरेशन पर आंकड़ों में हेर फेर का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घाटे को बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जा रहा है। निजीकरण से सबसे ज्यादा बोझ जनता पर पड़ेगा।