मिर्ज़ापुर: मोहनपुर पहड़ी के पास शादी समारोह से लौटते समय बाइक पर सवार दो लोग अनियंत्रित होकर गिरे, दोनों घायल, इलाज जारी
बताते चले कि बुधवार की सुबह लगभग 10:00 बजे लालगंज थाना क्षेत्र के हरदी मिश्रपुर गांव निवासी रामकिसुन उम्र लगभग 50 वर्ष व महेंद्र उम्र लगभग 50 वर्ष दोनों एक साथ बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से वापस लौट रहे थे इस दौरान मोहनपुर पहड़ी के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिसमें दोनों घायल हो गए स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल लाया इलाज जारी है