मिर्ज़ापुर: गैर इरादतन हत्या के मामले में कछवा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कछवा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में तीन आरोपियों को बुधवार की शाम 4:00 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि उप निरीक्षक राज नारायण सिंह ने टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें होशील प्रसाद शर्मा, शुभम शर्मा निवासीगण नहवानीपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी और किशन शर्मा दामोदरपुर थाना कछवा का रहने वाला है।