बाढ़: बाढ़ में NH पर निर्माण बना खतरा! डायवर्जन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका बढ़ी
Barh, Patna | Apr 6, 2026 बाढ़ के गुलाब बाग चौक और भुवनेश्वरी चौक के पास नाले की पुलिया निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। यह निर्माण कार्य एनएच को काटकर किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम करीब 5 बजे बताया कि एक दिन पहले रात में एक कार पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं बिजली का खंभा भी टूट कर खंडित हो गया। क्योंकि वहां किसी तरह का चेतावनी संकेत नहीं था।