लखीसराय: लखीसराय जिले के सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
बुधवार अपराह्न 2 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार को जिले के सभी थानों में थानाध्यक्ष के अध्यक्षता में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस पदाधिकारी के कार्यों, लंबित कांडों के अनुसंधान एवं विधि व्यवस्था संधारण की स्थिति की गहन समीक्षा की गई और निर्देश दिए.