हसनगंज: उनाव के थाना सोहरामऊ पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोहरामऊ पुलिस के द्वारा दुष्कर्म के आरोपी लवकेश उर्फ लक्की पुत्र चन्द्रप्रकाश शुक्ला उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम चौपई थाना सोहरामऊ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है