छोटीसादड़ी: पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ
अजमेर डिस्कॉम की ओर से एक दिवसीय पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत छोटीसादड़ी में नगरपालिका के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार मे बुधवार को अधीक्षण अभियान आर के अग्रवाल की मौजूदगी में शिविर आयोजित हुआ।सहायक अभियंता ग्रामीण प्रवीणकुमार शर्मा ने बताया शिविर में उपस्थित उपभोक्ताओं को योजना से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दी।