शामली: शामली जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस ने 210 वाहनों के चालान किए
Shamli, Shamli | Apr 11, 2026 शनिवार शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में एसपी के दिशा—निर्देशों के अनुपालन में ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ट्रैफिक पुलिस ने कुल 210 वाहनों के चालान किए। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया।