छपरा: बिहार के शिक्षा मंत्री का जिले में भव्य स्वागत, बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Chapra, Saran | May 12, 2026 जिले के विभिन्न जगहों पर पटना से गोपालगंज जाने के दौरान बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री का मंगलवार की सुबह 10 बजें के लगभग भव्य स्वागत किया गया। वहीं मशरक के महाराणा प्रताप चौंक और कर्ण कुदरिया गोलंबर पर भी बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का भव्य स्वागत किया गया। महाराणा प्रताप चौंक पर समाजसेवी राजीव पाठक के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।