कोंडागांव: कोंडागांव के पूर्वसैनिकों के साथ सैन्य प्रशिक्षण ले रहे 250 से अधिक युवक युवतियों ने बंधातालाब में चलाया स्वच्छता अभियान
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव द्वारा जिले के सैकड़ों युवक एवम युवतियों को निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के साथ-साथ नगर में विभिन्न तरह के जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज रविवार को 250 से अधिक युवक युवतियों ने पूर्व सैनिकों के साथ नगर के बंधातालाब में स्वच्छता अभियान चलाया।