बडोनी: कॉलोनी के पास दंपति से दो लोगों ने की मारपीट, कोतवाली में मामला दर्ज
Badoni, Datia | Apr 19, 2026 कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत होमगार्ड कॉलोनी दतिया में ग्राम खैरी निवासी एक महिला एवं उसके पति के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी व गाली गलौज की महिला की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है एवं महिला एवं उसके पति का प्राथमिक उपचार कराया गया है ।