दीपावली पर अपनों के बीच पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कैथूनीपोल बाजार में व्यापारियों से की राम-राम
कोटा। दीपावली के पावन पर्व पर लोकसभा अध्यक्ष एवं कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला शहरवासियों के बीच पहुंचे। कैथूनीपोल इलाके में उन्होंने व्यापारियों, दुकानदारों और आमजन से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान ओम बिरला बाजार में घूमते नजर आए। उन्होंने लोगों से आत्मीयता के साथ राम-राम की और उनका कुशलक्षेम जाना। लोकसभा अध्यक्ष को अपने बीच पाकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने उनका स्वागत किया और दीपावली की बधाइयों का आदान-प्रदान किया।
ओम बिरला ने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए दीपावली को प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया।
दीपावली के मौके पर बाजार में ओम बिरला का इस तरह आमजन के बीच पहुंचना चर्चा का विषय रहा।
Ladpura, Kota | Nov 10, 2026