दमोह। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि SIR के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण होने के बाद प्रारूप मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हुई है। कलेक्टर ने कहा कि आगामी चरण में भी निष्पक्षता बनाए रखी जाएगी और 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।