अमरोहा: सैंदनगली निवासी युवक ने भाभी को दवाई के बहाने दिल्ली ले जाकर बंधक बना किया बलात्कार, आत्महत्या की दी चेतावनी
Amroha, Amroha | Mar 8, 2025 आज शनिवार की दोपहर करीब 1:00 बजे अमरोहा जनपद के शहर नगरी थाना इलाके की रहने वाली एक महिला ने अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद को एक शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र में महिला का आरोप है कि उसका देवर उसे दवाई दिलाने के बहाने दिल्ली लेकर गया जहां पर उसे बंधक बना लिया और उसके साथ चाकू की नोक पर जबरन बलात्कार किया।