विधायक संजय डोभाल ने चिन्याली स्थित नागराजा धाम मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की। उन्होंने स्थानीय लोगों से भेंट कर धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर चर्चा की। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।