अशोक नगर: इमला के पास चलती बाइक के सामने पशु आने से बाइक फिसली, पति-पत्नी घायल, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर इमला के पास बाइक के सामने अचानक से पशु आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार भर्रोली गांव निवासी पहलवान सिंह पुत्र परमी जाटव उम्र 54 वर्ष शीला पति पहलवान सिंह उम्र 50 वर्ष शुक्रवार की शाम 7:00 बजे गुना से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान इमला के पास बाइक के सामने पशु आने से बाइक फिसल गई।