महरौनी: महरौनी में स्थानीय लोगों ने बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया हनुमान जन्मोत्सव, राज्य मंत्री ने उतारी आरती
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार को कस्बे के मंदिरों में सुबह से ही सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का आयोजन चलता रहा। नगर में जगह-जगह ध्वज, पताकाएं और जन्मोत्सव में स्वागत के बैनर-होर्डिंग बैनर लगाए गए। शाम को किले के हनुमान जी मंदिर एवं बालाजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने भगवान राम दरबार की आरती उतारी।