जयसिंहनगर: बैरिहा में भाई ने भाई के साथ की मारपीट, पुलिस ने एक भाई पर मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिहा में मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने सोमवार की शाम 7 बजे लगभग जानकारी दी है कि फरयादी जयभान सिंह पुत्र स्व. बीनू सिंह उम्र 62 साल निवासी बैरिहा ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि जमीनी विवाद में उसका भाई उसके साथ विजय सिंह ने गाली गलौज देकर मारपीट किया है व जान से मारने की धमकी दी है।