मुगलसराय: विश्व पर्यावरण दिवस पर मुगलसराय में वृक्षारोपण, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को मिला जनसमर्थन
मुगलसराय में शुक्रवार दोपहर 12 बजे विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत दीनदयाल पार्क में वन विभाग ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रमेश जायसवाल ने किया। इस दौरान आम, जामुन, बेर, अनार और रुद्राक्ष समेत कई पौधे लगाए गए। वहीं अस्मिता नाट्य संस्थान ने “1100 पौधारोपण करने का संकल्प लिया।