खगड़िया: नाती की खबर लेने गमहरिया गांव पहुंचे वृद्ध को पीट-पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है उपचार
जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गमहरीया गांव में नाती की खबर लेने गए एक वृद्ध को पीट पीटकर घायल कर दिया। घायल वृद्ध की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के शहरबन्नी गांव के 80 वर्षीय ज्ञानी सदा के रूप में हुई है। घायल वृद्ध ने बताया कि उसका नाती वीरू सदा गमहरिया गांव के एक व्यक्ति के साथ पांच महीना पूर्व ही बाहर में मजदूरी करने के लिए गया था।