खगड़िया: नन्हकू मंडल टोला में बच्चों के विवाद में मारपीट, दंपती हुआ घायल, सदर अस्पताल में चल रहा उपचार
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नन्हकू मंडल टोला में सोमवार को बच्चों के विवाद के बाद बड़ों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष से पति साहेब यादव और पत्नी किरण देवी घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। घायल साहेब यादव ने बताया कि बच्चों के बीच खेलकूद के दौरान पड़ोसी का बालक जल गया।