खगड़िया: तेलौंछ गांव में युवक की गला दबाकर हत्या, बगीचा से शव बरामद, सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
चौथम थाना क्षेत्र के तेलौंछ गांव स्थित बगीचा में बदमाशों ने गला दबाकर एक युवक की हत्या कर दिया। चौथम पुलिस ने युवक का शव बरामद कर सदन अस्पताल में पोस्टमार्टम करा के परिजनों को सौंप दिया। मृतक जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत सपहा गांव के रहने वाले कैलाश यादव का 35 वर्षीय पुत्र पंकज यादव बताया जा रहा है।