खगड़िया: नवादा गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को चौथम पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत
जिले के चौथम थाना क्षेत्र के नवादा गांव से एक शराबी को चौथम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बेगूसराय जिले के डॉ अवेदकर नगर के प्रिस कुमार के रूप में हुई है। चौथम थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि युवक शराब पीकर हंगामा कर रहा था। युवक की मां ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शराबी युवक को गिरफ्तार कर लिया।