खगड़िया: बलुआही स्थित पार्क में पूर्व विधायक की मनी जयंती समारोह, समाजवादी पुस्तकालय का हुआ उद्घाटन
समाजवादी नेता एवं पूर्व विधायक राम बहादुर आज़ाद की 90 वीं जयंती समारोह का आयोजन सोमवार को योगीराज डॉ. रामनाथ अघोरी पार्क में आयोजित किया गया। मौके पर पूर्व विधायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर समाजवादी पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया गया