बगहा: बगहा में कल पहुंचेंगे तेजस्वी यादव भरेंगे हुंकार
बगहा में कल यानी 7 अप्रैल को तेजस्वी यादव हुंकार भरेंगे। आरजेडी के मिलन समारोह का कार्यक्रम होगा जिसमें दूसरे दलों के कार्यकर्ता आरजेडी में शामिल होंगे। साथ ही मंच से आरजेडी के प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम के लिए सभी प्रकार की तैयारी पूरी हो चुकी है।स्थानीय तिरुपति शुगर मिल के एमडी दीपक यादव ने इसकी जानकारी दी हैं।