बगहा: वाल्मीकीनगर में कांग्रेस को लगा झटका निर्दलीय चुनाव लडेंगे कांग्रेस नेता
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस असंगठित कामगार संघ के प्रदेश सचिव संजय यादव ने वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के गलत निर्णय से आहत होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। अपने स्थानीय आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय यादव ने कहा कि कांग्रेस के वाल्मीकिनगर सीट राजद के लिए छोड़ने से कांग्रेस कार्यकर्ता आहत व अपमानित महसूस कर रहे हैं।