बगहा: बगहा में अज्ञात अपराधियों ने फाइनंस कर्मी से की लूट
बगहा में फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ अज्ञात अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। फाइनेंस कर्मी से 50 हजार रुपए की लूट हुई है। घटना शुक्रवार की देर शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार भारत फाइनेंस कंपनी का कर्मी जितेंद्र कुमार लौकरिया थाना क्षेत्र के नीतीश नगर से किस्त की राशि वसूली कर वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन आ रहा था।