बगहा: बगहा में पुलिस ने सात मवेशी के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार
धनहा थाना की पुलिस ने गौतम बुद्ध सेतु चेक पोस्ट से वाहन जांच के दौरान एक पिकअप से 7 मवेशी सहित तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बांसी की तरफ से आ रही एक पिकअप को रोका और जांच की तो पिकअप में सात मवेशियों को लादा गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप को जब्त किया और ड्राइवर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं।