टीकमगढ़ के एक्सीलेंस हाई सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार शाम 4:00 बजे एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर छात्रों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने छात्र और छात्राओं से इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की। कार्यक्रम में निवाड़ी के भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ रोहन राय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।