नौतनवा कस्बे में मुख्य मार्ग पर स्थित थाना गेट पर शनिवार की देर शाम करीब 8 बजे दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में दोनों वाहनों पर सवार कुल तीन लोग घायल हो गए। वहीं राजनरायन तिवारी को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।