खगड़िया: गुलाबनगर मोहल्ले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, दर्शकों ने लिया आनंद
सरस्वती पूजा के मौके पर गुलाबनगर मोहल्ले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी व शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बच्चों के शानदार प्रदर्शन को देखकर दर्शक ने जमकर आनंद लिया। वहीं बच्चों के कार्यक्रम के दौरान बेहतर प्रदर्शन के दौरान तालियां बजाकर भी हौसला अफजाई की।